नैनीताल पुलिस की स्पष्टता: वायरल वीडियो के संबंध में

नैनीताल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा एक पर्यटक के साथ मिसविहेब कि सूचनाएं आ रही है।
मामले में CCTV व जांच करने पर पाया गया कि पर्यटक द्वारा गलत दिशा से आकर पहले से फुल हुई पार्किंग में प्रवेश का प्रयास किया गया। सिपाही द्वारा नियम के अनुसार उसे अन्य पार्किंग की ओर भेजा गया।

पर्यटक द्वारा पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद वापस आकर सिपाही से बहस की गई और वीडियो बनाया गया। सिपाही द्वारा वीडियो बनाने से मना किया गया, परंतु किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है।

सोशल मीडिया में मामला चलने के कारण सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है, तथा मामले की जांच एसपी क्राइम नैनीताल को सौंपी गई है।
यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि पर्यटक द्वारा जानबूझकर गलत जानकारी के साथ वीडियो वायरल किया गया है, तो नैनीताल पुलिस द्वारा संबंधित पर्यटक के विरुद्ध FIR दर्ज की जाएगी।

नैनीताल पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि किसी भी वीडियो या सूचना को साझा करने से पहले उसके पीछे की सच्चाई अवश्य जानें।

अनुरोध है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें। कृपया ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। आपका सहयोग ही हमारी व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाता है।

नियमों का पालन करें, सफर को आनंदमय बनाएं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दिवाली से पहले गुलदार ने बुझाया घर का इकलौता चिराग, नाबालिग को बनाया निवाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.