जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। दोनों और रूक-रूक गोलीबारी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना और पुलिस ने सुंयुक्त अभियान शुरू किया।

व्हाइट नाइट कोर, भारतीय सेना ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, आज बसंतगढ़, उधमपुर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। संपर्क स्थापित किया गया, और भीषण गोलीबारी शुरू हुई। हमारे एक बहादुर को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई। अभियान अभी भी जारी है

उधमपुर मुठभेड़ में एक जवान शहीद

सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डुडु बसंतगढ़ के जंगली इलाकों में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों को इलाके में देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। ऑपरेशन के दौरान एक जवान ने को गोली लग गई। जिसे तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। मगर जवान को बचाया नहीं जा सकता। डुडु बसंतगढ़ में दोनों से अभी भी गोलीबारी हो रही है।

इलाके में सेना का बड़ा ऑपरेशन

डुडु बसंतगढ़ में यह मुठभेड़ हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 24 घंटे के भीतर तीसरा बड़ा एनकाउंटर है, जिसने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

ड्रोन और अन्य उन्नत तकनीकों का उपयोग कर इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों को पकड़ने या neutral करने के लिए ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में भाजपा टिकट का महासंग्राम! कमलेश कैड़ा ने पेश की दावेदारी, भाजपा का सियासी गणित चर्चा में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.