ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व डीजीपी के बेटे ने खोले कई राज़, कत्ल के पीछे की वजह और मां के साथ रिश्तों पर बड़ा खुलासा

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश मर्डर केस ने आम लोगों को सकते में डाल दिया है. डीजीपी की हत्या उनके घर में हुई है और आरोप पत्नी पर है. पुलिस डीजीपी की पत्नी पल्लवी और बेटी कृति से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी के बेटे कार्तिकेश ने भी अपना बयान दर्ज किया है. कार्तिकेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता अपनी पत्नी पल्लवी की वजह से बहुत परेशान रहते थे।

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, ‘मेरी मां पिछले एक हफ्ते से पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थीं. पापा मानसिक तौर पर बहुत परेशान थे और इसलिए अपनी बहन और मेरी बुआ सरिता के घर में रह रहे थे.’ कार्तिकेश ने प्रॉपर्टी की वजह से माता-पिता के बीच विवाद होने की बात भी स्वीकार की है।

पल्लवी ने इस तरह दिया घटना को अंजाम : बिहार निवासी 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला आवास के भूतल पर खून से लथपथ मिला था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि बताया जा रहा है कि तीखी नोकझोंक के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और फिर चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी।

मैंने राक्षस को मार दिया : सूत्रों ने बताया कि प्रकाश जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को ‘वीडियो कॉल’ किया और कहा कि मैंने राक्षस को मार दिया है। ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पल्लवी पिछले एक सप्ताह से उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थी। इन धमकियों के कारण मेरे पिता बुआ के घर रहने चले गए थे।

कार्तिकेश ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले मेरी छोटी बहन वहां गई और उन पर (पूर्व डीजीपी) घर लौटने का दबाव बनाया। शिकायत में कार्तिकेश ने कहा कि कृति पिताजी को वापस ले आई थी, जबकि वह वापस आने को तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे जब वह डोमलूर स्थित कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में थे, तब उनके पड़ोसी जयश्री श्रीधरन ने फोन कर बताया कि उसके पिता सीढ़ियों के नीचे गिरे पड़े हैं।

मां और बहन पर आरोप : कार्तिकेश ने बताया कि मैं घर पहुंचा (जो एचएसआर लेआउट में स्थित है) तो वहां पुलिस अधिकारी और लोग मौजूद थे। मेरे पिता खून से लथपथ पड़े थे और उनके सिर और शरीर पर घाव थे। उनके शव के पास एक टूटी हुई बोतल और एक चाकू पड़ा था। इसके बाद उन्हें सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया। पूर्व डीजीपी के बेटे ने आरोप लगाया कि मेरी मां पल्लवी और बहन कृति अक्सर मेरे पिता से झगड़ा करती थीं। मुझे पूरा संदेह है कि वे मेरे पिता की हत्या में शामिल हैं। मैं इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध करता हूं। हालांकि इस मामले में संपत्ति को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है।

बेटे ने मां पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व डीजीपी हत्याकांड में बेटे कार्तिकेश ने ही केस दर्ज कराया है. कार्तिकेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि माता-पिता के बीच कर्नाटक में ही एक जमीन के टुकड़े को लेकर बहस होती थी. दोनों के बीच में अक्सर झगड़े होते थे और पिछले कुछ दिनों से मेरी मां ने पापा को जान से मारने की कई बार धमकी दी थी।

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे ने कहा कि मां की धमकी से परेशान होकर पिता अपनी बहन के घर में रह रहे थे. घटना वाले दिन ही वह घर लौटे थे और डिनर टेबल पर दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई।

मृतक के बेटे ने अपनी बहन और पूर्व डीजीपी की बेटी कृति पर भी मां के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है. घटना के वक्त कृति घर में ही मौजूद थी।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!