ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद देहरादून पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की वर्दी और संबंधित सामग्री बेचने वाली दुकानों की पहचान करने और सूची तैयार करने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, पहलगाम की घटना में शामिल आतंकवादियों ने आर्मी की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।

इस गंभीर सुरक्षा चूक को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस अब ऐसे दुकानदारों पर नजर रख रही है, जो सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित वर्दी, बैज, बेल्ट, बूट, टोपी आदि सामग्री की बिक्री करते हैं।

सेना की वर्दी की तरह कपड़े बचने वालों सख्त हिदायत
एसएसपी के निर्देशों के तहत दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को सेना या अर्धसैनिक बलों की वर्दी या अन्य सामग्री न बेचें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई दुकानदार इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की टीमें शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं. दुकानदारों को निर्देशों से अवगत कराते हुए उनके हस्ताक्षर युक्त पत्र भी भरवाए जा रहे हैं, जिसमें वे यह सुनिश्चित करेंगे कि बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को ऐसी सामग्री नहीं बेची जाएगी।

आतंकवादी वर्दी का कर रहे दुरुपयोग
देहरादून पुलिस का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से एहतियाती है और इसका उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आतंकवादी घटनाओं में सेना की वर्दी का दुरुपयोग कर आम जनता और सुरक्षाबलों को भ्रमित किया जा सकता है, इसलिए इस दिशा में सख्ती बरतना जरूरी है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर वे किसी व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखें या बिना किसी वैध पहचान के आर्मी से जुड़ी वस्तुएं खरीदते हुए पाएं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें

देहरादून पुलिस का यह अभियान न केवल सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह संभावित खतरों को रोकने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित हो सकता है. आने वाले दिनों में इस अभियान को और सघन करने की योजना है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक रिटायरीज वेलफेयर सोसाइटी की आम सभा संपन्न, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

You missed

error: Content is protected !!