नैनीताल नगर पालिका के सभासद कूड़ा ना उठने के विरोध में धरने में बैठे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  नगर पालिका के सभासद नगर में डोर तो डोर कूड़ा ना उठाने के विरोध में धरने पर बैठ गए है। सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका द्वारा नगर से कूड़े का निस्तारण नही किया जा रहा है।नैनीताल नगर पालिका के सभासद धरने पर बैठे है।

नगर पालिका के भवन में सभासदों ने एकजुट होकर पालिका के खिलाफ नारेबाजी भी की। सभासद मनोज जगती ने आरोप लगाया कि पालिका द्वारा नगर में डोर तो डोर कूड़ा निस्तारण एवं कूड़ेदानों की सैफई हेतु निविदा की जा चुकी है।

उसके बावजूद कार्यदाई संस्था ना ही घरों से कूड़ा उठा रही है ना ही क्षेत्रों में सफाई की व्यवस्था की जा रही है, जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कूड़ा के ना उठने से कूड़ा सड़को, नालियों और जंगल मे फैल रहा है।

कहा कि अगर पालिका द्वारा मामले का संज्ञान नही लिया गया तो सभी सभासद आमरण अनसन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान सभासद मनोज सा जगाती, सभासद काजल आर्य, सभासद गजला कमाल, सभासद भगवत रावत सभासद दफोटी सभासद सपना बिष्ट सभासद रमेश प्रसाद सभासद गीता उप्रेती सभासद पुरन बिष्ट, सभासद शीतल कटियार सभासद राकेश पवार सभासद अंकित चंद्र सभासद जितेंद्र पांडे सभासद सुरेंद्र बाबू आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.