ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के एक होटल में सोमवार को एक प्रेमी जोड़ा मिलने के लिए पहुंचा। इसके बाद लोगों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद मौके पर लोग पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया।
लोगों ने कुछ संगठन के पदाधिकारियों को भी बुला लिया। पुलिस दोनों युवक युवती को थाने लेकर आई और पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी की रहने वाली है और युवक उसके स्कूल का ही क्लासमेट है।

कुछ संगठनों के लोगों ने युवक पर युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को हल्द्वानी निवासी एक करीब 18 वर्षीय युवती अपने स्कूली सहपाठी युवक के साथ शहर के ही एक होटल में दिखी।

इसके बाद कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज किया और थाने पहुंच गए।

थानाध्यक्ष काठगोदाम से मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने में दस से बारह लोग पहुंच गए। इसके बाद युवक की फेसबुक वॉल टटोली गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण तथ्य जांचे गए।

एसओ दीपक बिष्ट ने थाने पहुंचे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। सूत्रों के मुताबिक युवक और युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन, 50 से अधिक युवाओं ने लोकतंत्र पर रखे विचार
error: Content is protected !!