हल्द्वानी।  बेरीपडाव में ट्रक में आग लगने से देखते ही देखते ट्रक जलकर ख़ाक हो गया. आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी और पुलिस विभाग ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।

आग लगने की घटना ने अफरा-तफरी मचा दी बताया जा रहा है कि घटना सोमवार देर शाम की है जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हाईवे और आसपास का इलाका दहशत में दहशत फैल गई।

घटना बेरीपड़ाव के खुरपिया फार्म के पास का है. जानकारी के अनुसार ट्रक के ड्राइवर द्वारा ट्रक के केबिन के भीतर पैट्रोमैक्स से खाना बनाते समय गैस निकलने से आग लग गई।

इस दौरान ट्रक चालक केबिन में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने लगा और देखते ही देखते ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग अधिक होने के चलते ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।

शुरुआती जांच में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक जलकर पूरी तरह से ख़ाक हो गया है।
घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया बताया जा रहा है कि ट्रक चालक रेता बजरी का काम करके देर शाम गाड़ी के अंदर में खाना बना रहा रहा था।

गनीमत रही कि ट्रक का आग पास में खड़े अन्य गाड़ियों तक नहीं पहुंचा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस के जांच में प्रथम गाड़ी चालक की लापरवाही सामने आई है. फिर भी अग्निशमन और पुलिस विभाग आग लगने का सही कारणों का अपने स्तर से जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, न्यायपालिका में हासिल किया मुकाम, पैतृक गांव में खुशी की लहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.