जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ पिथौरागढ़ का लाल, सात माह के बेटे को छोड़ गए पीछे, परिवार और गांव में पसरा मातम 

पिथौरागढ़। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित ट्रांजिट कैंप में तैनात 4 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई दी जाएगी।

मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के बिण क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा कुछ दिन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे।

बीते रविवार को श्रीनगर में ट्रांजिट कैंप के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद जवान की दो साल पहले ही शादी हुई थी और उनका एक सात महीने का पुत्र है। पिता की अचानक हुई शहादत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है। शहीद की पत्नी बेसुध है और परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे दुख में हैं।

पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष ने जानकारी दी कि शहीद का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के बाद उन्हें सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

देश ने एक वीर सपूत खो दिया, जिसने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची की हत्या, बहू को भी किया लहूलुहान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.