पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को  शिक्षा,स्वास्थ्य के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण ज्ञापन दिया

 हल्द्वानी।  सर्किट हाउस में उत्तराखण्ड सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रमुख उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु , भीमताल विधानसभा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह बर्गली और ने शिक्षा,स्वास्थ्य के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण ज्ञापन दिये।

जिसमें शिक्षा-स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों की कमी दूर करने, पीएम श्री राइका पतलोट से राजनैतिक साजिशन निलंबित हुए शिक्षक डॉ. हेमन्त कुमार जोशी को ससम्मान विद्यालय को भेजने, ओखलकाण्डा में खून की जांच तथा एक्स-रे मशीन आरंभ करने, डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में चिकित्सा उपकरणों को सही करने , विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त करने , चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तत्काल मौके पर ही शिक्षा- स्वास्थ्य अधिकारियों लिखित आदेश दिया।

पनेरु ने ज्ञापन में सुशीला तिवारी अस्पताल में वर्षों से कार्य कर रहे उपनल कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने एवं उनके स्थायीकरण के लिए भी निवेदन किया।

शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने समस्याओं का शीध्र निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कार्रवाई, पुलिस की बड़ी कामयाबी: 55.25 लाख रुपये के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 250 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.