ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के सातताल में देर रात गुलदार भोजन और पानी की तलाश में घर में घुसा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  सातताल क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं। गुलदार कुछ समय से लोगों के घरों के समीप दिखाई दे रहा है।

इससे लोगों दहशत व्याप्त है रात गुलदार सातताल में एक घर के समीप घूमता हुआ दिखा। साथ ही घर के बाहर बने टैंक से पानी पीता हुआ नजर आया।

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि गुलदार बीते कुछ समय से क्षेत्र में दिख रहा है। इससे दहशत का माहौल है। गुलदार भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं।

जंगल में आग लगने की वजह से जंगली जानवर रिहाईसी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं जंगलों में आग लगने की वजह से जानवरों को भोजन और पानी नहीं मिल पा रहा है।

जिससे गुलदार भोजन और पानी पीने की तलाश में लोगों के घरों में घुस रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : रामसेवक सभा प्रांगण में राधा-कृष्ण के विहंगम नृत्य नाटिका का मंचन
error: Content is protected !!