नैनीताल के गेठिया में देर रात सड़क हादसे में तीन घायल 

कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई, जिसमे 1 की मौत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  गेठिया में देर रात सड़क हादसा हो गया। कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई, जिसमे 1 की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य घायल हो गए है। घायलों को हल्द्वानी ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
नैनीताल जिले के ज्योलिकोट भवाली मार्ग में गेठिया में देर रात एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गई।

वाहन में चार लोग सवार थे जिसमें 1 युवक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गायाल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों में एक गंभीर घायल है जिसका उपचार चल रहा है। सभी लोग हल्द्वानी से गेठिया जा रहे थे।

जब कार कैंटर से टकरा गई। वहीं पुलिस द्वारा सूचना के बाद घटनास्थल में पहुँचकर स्थानीय लोगो की मदद से सभी की हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया। कार संख्या यू. के. 04 टी. ए 7325 सड़क किनारे खड़े केंटर संख्या 4 सी. बी. 8457 से टकरा गई जिसमे सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से जिन्हे उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही गर्व बग्डवाल की मौत हो चुकी थी।

 तीनो को हल्द्वानी अस्पताल मे भर्ती किया गया एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।

ह्रदय विदारक घटना की खबर से पुरा क्षेत्र शोक मे डूब गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने केंटर को अपने कब्जे मे लेकर चालक दिवाकर जोशी पुत्र जगदीश जोशी दन्या अल्मोड़ा से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटा रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा: महिला और उसका भाई गिरफ्तार, गोमती नदी में फेंका था शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.