एसएसपी प्रहलाद मीणा ने 2 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

नैनीताल। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।

कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता जैसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

आज 2 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

1. का0 564 ना0पु0 हरीश चंद्र थाना खन्स्यु द्वारा उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जा कर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की गई। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

2. का0 862 ना0पु0 चंद्र प्रकाश जोशी कोतवाली हल्द्वानी द्वारा ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो में आवश्यक कार्यवाही व उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर उक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश:

पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है। किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह कार्यवाही एक स्पष्ट संदेश है कि अनुशासन और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं होगा।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: पेरेंट्स मीटिंग में जा रही मां और 6 वर्षीय बेटी की मौत, दूसरी बेटी गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.