जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि पीओके पर दावा करने के लिए आज से बेहतर समय नहीं हो सकता।

एसपी वैद्य ने कहा कि पीओके को वापस लेने के लिए हमारी संसद में प्रस्ताव भी है। आज पाकिस्तान के अंदर जिस तरह के हालात हैं, उससे साफ है कि पाकिस्तान टूटने को तैयार है। पाकिस्तानी सेना की हालत इतनी खराब है कि वे बलूचिस्तान में भी बाहर नहीं जा सकते। उन्होंने आगे कहा कि खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) के करीब 60 फीसदी इलाके से पुलिस और सेना भाग चुकी है, पाकिस्तान खुद इस हालत को स्वीकार कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने कहा कि सिंध ने बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के साथ गठबंधन कर लिया है। जैसे ही भारत से युद्ध होगा, ये तीनों टुकड़े आजादी का ऐलान कर देंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डाल दिया गया है। वहां की जनता इस तरह की तानाशाही से तंग आ चुकी है।

एसपी वैद्य ने कहा कि पाकिस्तान का एक भी आर्मी चीफ पाकिस्तान में नहीं रहता। उनकी पाकिस्तान के प्रति कोई वफादारी नहीं है। पाकिस्तान में एक चिट्ठी चलाई जा रही है, जिसमें कहा गया है कि हम आपकी लड़ाई क्यों लड़ें। ऐसे में पाकिस्तान का 4 टुकड़ों में बंटना तय है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर बोल रहे हैं और वहां के प्रधानमंत्री सुन रहे हैं। इससे साफ है कि वहां के पीएम के पास कोई ताकत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कहा जाता है कि देश में आर्मी है, लेकिन पाकिस्तान को आर्मी चलाती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  17 दिनों से लापता अधिवक्ता का खाई में मिला शव, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किया बरामद; पहाड़ में मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.