नैनीताल।  नाबालिग के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज की है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

   वर्तमान में मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना जारी है और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस न कर सके।

      मैं समस्त नैनीताल वासियों एवं आगंतुकों से अपील करता हूँ कि कृपया शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

किसी भी ऐसी गतिविधि में भागीदारी न करें जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।नैनीताल : नाबालिग के साथ हुई घटना का एसएसपी प्रहलाद मीणा ने त्वरित लिया संज्ञान; तत्काल प्रभाव से दर्ज़ की FIR , आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

प्रहलाद मीणा (IPS)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर चोरों समेत बाइक मैकेनिक गिरफ्तार; चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.