ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

लालकुआं। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की उपलक्ष्य में उत्तराखंड की प्रतिष्ठित मिल, सेंचुरी पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड लालकुआं में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल अधिकारी स्वीप,अशोक कुमार पांडे, स्वीप समन्वयक/मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। मिल के प्रबंधक श्री नरेश चंद्रा और प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ स्वीप टीम ने श्रमिकों के अनुभव शेयर किये । कार्यक्रम का प्रारंभ मतदाता

शपथ के साथ हुआ जिसे मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा वाचित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर.जायसवाल ने स्वीप की उपयोगिता और स्वीप के कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया।

उपस्थित सभी श्रमिकों ने अनिवार्य मतदाता पंजीकरण एवं मतदान का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रबंधन समिति के संजय सिंह और अवनीश त्यागी ने भी अपने मतदान सम्बन्धी अनुभव साझा किये। स्वीप टीम की ओर से राकेश लाल वर्मा, गोविंद मर्तोलिया और डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने प्रतिभाग किया ।

साथ ही जिला निर्वाचन की ओर से कैंप लगाकर फॉर्म 6,7,8 की जानकारी भी प्रदान की गई।

अंत में एक सुंदर वृहद मानव श्रृंखला बनाकर अनिवार्य मतदाता पंजीकरण एवं मतदान का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें :  4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 10 दलों में 500 श्रद्धालु करेंगे पवित्र दर्शन

You missed

error: Content is protected !!