नैनीताल के सेंट जोसेफ विद्यालय के लापता छात्र का शव घुग्घूसिगड़ी से लगभग 7 किलोमीटर आगे कुंजाखड़क सड़क में चिड़फीजन की गहरी खाई से बरामद हुआ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सेंट जोसेफ विद्यालय के कल शाम से लापता छात्र का शव ग्राम पंचायत घुग्घूसिगड़ी से लगभग 7 किलोमीटर आगे कुंजाखड़क सड़क में चिड़फीजन की गहरी खाई से बरामद हुआ है।

सूचना पर मौके पर पहुँची नैनीताल पुलिस व SDRF की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू टीम 100 मीटर गहरी खाई में उतरी और कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्र के शव बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजुन निवासी रोहित बोहरा सैंज जोसेफ विद्यालय में अध्ययनरत छात्र किराए की बाइक लेकर कुंजाखड़क घूमने गया हुआ था। तभी चीडफीजन के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सहित 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

जहां मौके पर ही उसकी मौत हों गई। जिला चिकित्सालय नैनीताल के डॉ वी के मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर गहरी चोट के निशान है। और मृतक की आते बाहर निकली हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के रैकूना गांव में भीषण अग्निकांड, मकान जलकर राख; अनाज, जेवरात और गृहस्थी का सामान खाक,हरीश पनेरू ने प्रशासन से मांगी तत्काल राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.