ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

नैनीताल हिंदू नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर सबूत जुटाने फोरेंसिक विशेषज्ञों टीम पहुंची।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के सबूत जुटाने के लिए आज फोरेंसिक विशेसज्ञों की टीम आज आरोपी मो.उस्मान के घर पहुंची। उन्होंने बड़ी सतर्कता से गैराज और एक आल्टो गाड़ी के नमूने लिए।
नैनीताल में बीती 30 अप्रैल को मल्लीताल कोतवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना को 12 अप्रैल का बताते हुए 12 वर्षीय हिन्दू पीड़ित किशोरी ने 73 वर्षीय मो.उस्मान को आरोपी बताया था। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया था।

मल्लीताल कोतवाली में प्रदर्शन करने के बाद आंदोलनरत आक्रोशित लोगों ने कुछ दुकानों में हल्की तोड़फोड़ की। एक मई को शहर में आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर एक भव्य जुलूस आयोजित हुआ था। तभी से यहां का माहौल गर्मा गया और पुलिस अपराध के साक्ष्य जुटाने में जुट गई।

12 अप्रैल की घटना के बाद आज 4 मई को पहली बार साक्ष्य जुटाने में एक्सपर्ट माने जाने वाली फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल हेम चंद पंत और आई.ओ.आशा बिष्ट के साथ आर.एफ.एस.एल.रुद्रपुर की टीम साइंटिफिक ऑफिसर हेमंत कुमार, पुनीता, प्रदीप आदि के साथ मो.उस्मान के घर पहुंची। पॉक्सो की गंभीरता को देखते हुए सभी सावधानियां बरती गई।

साइंटिफिक ऑफिसर हेमंत कुमार ने बताया कि गैराज और कार का इंस्पेक्शन किया गया है, जबकि दो कारों का अभी इंस्पेक्शन होना बांकी है। लोकल यूनिट भी अपना काम कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि लाइट सोर्सिल, सेनेटाइजर, कॉटन, टूल्स आदि का इस्तेमाल करके नमूनों को लिया गया है।
मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है और जांच के दौरान गैरेज व वाहनों की गहनता से जांच की गई है। मौके से कुछ अहम सबूत और सैंपल इकट्ठा किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

टीम में कोतवाल हेम चंद पंत,आशा बिष्ट मौजूद थे। इसके अलावा रुद्रपुर, हल्द्वानी से आई टीम पुनीता, प्रदीप समेत अन्य लोग रहें।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 30 अप्रैल 2026

You missed

error: Content is protected !!