एसएसपी के सख्त रूख का असर, अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

 नैनीताल क्षेत्र के भूमिया मंदिर से घंटी चोरी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाने के सख्त निर्देशों के क्रम में लगातार त्वरित और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री प्रमोद शाहके पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष तल्लीताल  रमेश बोहरा द्वारा गठित पुलिस टीम ने चैकिंग/गश्त के दौरान मंदिर में चोरी कर रहे एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उ0नि0 श्याम सिंह बोरा मय पुलिस टीम द्वारा भूमियाधार स्थित भूमिया मंदिर से घंटियां चोरी करते हुए अजय कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी मल्ला भूमियाधार थाना तल्लीताल को पकड़ा गया। अभियुक्त के पास से 9 घंटियां व 1 घंटी का टुकड़ा बरामद किया गया है।

     पूछताछ में अभियुक्त ने शराब के नशे की लत को चोरी का कारण बताया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेजा गया है।

अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।

धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.