अवैध जुआ/सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में जुआ/सट्टे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

    थानाध्यक्ष वनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.05.2025 को दौराने गश्त व शांति व्यवस्था के पालन हेतु तैनात पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईबाड़ी करते हुए 2 मामलों में 3 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

1. पप्पू पुत्र असगर खां, निवासी नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल

2. शाहरुख पुत्र साजिद, निवासी नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल

3. टिंकू पुत्र मिश्री लाल, निवासी नई बस्ती, कब्रिस्तान गेट, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल

      अभियुक्तों के कब्जे से सट्टा पर्चियां,पैन-गत्ता तथा कुल नगद धनराशि ₹13,730/ बरामद की गई है।   

        गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.