रुबीना खातून से रुबी देवी बनकर हरिद्वार में कर रही यह काम, बांग्लादेशी महिला पति संग गिरफ्तार

बांग्लादेश से भारत आकर रह रही एक बांग्लादेशी मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बांग्लादेशी महिला रुबीना खातून ने अपना नाम बदलकर रुबी देवी बन गई थी। भारत आकर रुबीना ने यूपी के पीलीभीत निवासी एक हिंदू आदमी से दूसरी शादी तक कर डाली थी।

उत्तराखंड के हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस सत्यापन अभियान के दौरान एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। हर की पौड़ी के पास रह रही एक बांग्लादेशी महिला रुबीना, फर्जी पहचान के साथ रूबी बनकर रह रही थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है।

महिला श्रद्धालुओं को तिलक-चंदन लगाने का काम करती थी लोकल स्तर पर आधार पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा चुकी थी। पुलिस ने जब सत्यापन किया, तो महिला की असलियत सामने आई।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि महिला लंबे समय से झूठी पहचान के साथ इलाके में सक्रिय थी। पुलिस ने इस महिला के साथ उसके पति संतोष दुबे को भी गिरफ्तार किया है, जिसने उसके फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद की।

दंपती रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में रह रहा था। हरिद्वार पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है यह पता लगाने में जुटी है कि इस महिला के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुट गई है। पुलिस ने अपील की है कि पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई न केवल अवैध घुसपैठ को रोकने में मदद करेगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

अवैध रूप से देश में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए हरियाणा के नूंह जिले में भी पुलिस ने शनिवार को 23 बांग्लादेशी नागरिकों को ईंट-भट्टे से गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से देश में रह रहे थे। ये सभी एक स्थानीय गांव बाजड़का में स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहे थे।

वहीं, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए पुलिस एसटीएफ की संयुक्त टीम सतर्क हो गई है।

दुर्ग पुलिस ने सुपेला कांट्रेक्टर कॉलोनी से एक बांग्लादेशी महिला उसके पति को गिरफ्तार किया है। यह एसटीएफ की चार दिनों के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने दमुवाढूंगा में किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.