उत्तराखंड के टिहरी में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां घनसाली भिलंगना ब्लॉक स्थित अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल है।जानकारी के मुताबिक हादसा अंथवाल गांव के पास हुआ, कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, कार में तीन लोग सवार थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को खाई से बाहर निकाला, और 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। तीसरे घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

 मृतकों की पहचान रमेश अंथवाल (शिक्षक) और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल (सेवानिवृत फार्मासिस्ट) के रूप में हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.