आरोपी महिला अपने बेटे को लेकर अवैध रूप से भारत में हुई थी दाखिल।नया शौहर और नया शहर

फर्जी पहचान-पत्र लेकर झोपड़ी को बनाया था आशियाना।
रूबिना से बनी थी रूबी देवी, बरेली पीलीभीत के रहने वाले सेकेंड हसबैंड ने बनाया आधार कार्ड और पैन कार्ड।
बांग्लादेश में रह रहे भाई और पिता से भी था संपर्क, मोबाईल से साक्ष्य बरामद।
पति-पत्नी और बेटे को पकड़ा गया है, घुसपैठ से जुड़ा मामला होने के चलते हम बारीकी से पूरे मामले को जांच रहे हैं- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

हरिद्वार। प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी निर्देशों पर पूरे जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली हरिद्वार पुलिस एवं अभिसूचना ईकाई ने कल दिनांक 16.05.2025 को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में बनायी गई झोपड़ी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मां-बेटे एवं उक्त महिला के भारतीय पति को दबोचा।

बांग्लादेश निवासी महिला अपने 05 वर्षीय बेटे को लेकर करीब 10 वर्ष पहले भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी और भारतीय में बरेली पीलीभीत के रहने वाले नागरिक संतोष दुबे से शादी कर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर झोपड़ी में रह रही थी।

पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से 01 मोबाईल फोन, 02 आधार कार्ड मूल, आधार कार्ड छायाप्रति 04 वर्क, पैन कार्ड छायाप्रति 02 वर्क व 01 प्रार्थना पत्र बरामद करते हुए आरोपी पति-पत्नी व बेटे को हिरासत में लिया। विधिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.