हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई और भव्य जन्मोत्सव मनाया गया।

दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा में व्यास गिरीशानंद जोशी जी द्वारा कहा कि भगवान कहते है जब जब धर्म की हानि होगी तब तब में पृथ्वीलोक में जन्म लेता हूं,मन से यदि कोई प्रभु को पुकारता है तो भगवान आज भी दर्शन देते है बस भाव निस्वार्थ होना चाहिए।

आज पूजन कार्य में पंडित हेम सत्यबली, मनोज जोशी, पंकज पंत, रूपेश जोशी आदि विद्वानों द्वारा संपन्न करायी।

समिति कि ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे,टैंट व्यापार एसोसिएशन के संरक्षक भोला दत्त भट्ट जी, समाजसेवी योगेश जोशी,ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विशाल शर्मा ,ट्र्स्ट के सलाहकार प्रकाश जोशी ,पारस रूवाली, भरत गुणवंत सहित बाबा बालकनाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और ऊँचापुल के भागवत प्रेमीजन उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता हेम चंद्र आर्य ने ग्राम गैरखाल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, पीपल पानी में हुए शामिल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.