मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार, चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया गया एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को प्रदान किए गए।

दुकान को मौके पर संचालन पूर्णतः बंद कराया गया।

यह कार्रवाई जनभावनाओं के अनुरूप एवं आबकारी नीति के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें :  स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के पैतृक गांव पहुंचे भाजपा नेता हेम आर्य, परिजनों से मिलकर जताया शोक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.