शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से मचा हड़कंप

उधमसिंहनगर। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से हड़कंप मच गया है।

महिला का शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल मे मिला है। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। वह कल रात 9 बजे से घर से लापता थी।

परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत ही मौके के लिए रवाना हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। महिला तीन बच्चों की मां भी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी से भी जांच करने में जुटी हुई है। हर एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में ले लिया है।

महिला के पति से पुलिस गहनता से जांच की जा रही है। बताया गया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन भी किया गया है। इसी के साथ ही टिप्स पर भी काम किया जा रहा है।

फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया

जंगल में महिला का अधजला शव मिलने के बाद पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने जरूरी साक्षय जुटाने के साथ ही संदिग्धों के साथ भी गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

मौके पर पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए टीम को भी बुला लिया है। इसी के साथ ही पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर में मोबाइल शॉप स्वामी की चाकू से गोदकर हत्या, छोटा भाई और दो कर्मचारी घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.