ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

पहाड़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। गहरी खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

दर्दनाक हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआर अभियान चलाते हुए शवों को बाहर निकाला।

टिहरी गढ़वाल। कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल पुत्र हरि सिंह, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर सिंह, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी गांव के रूप में हुई है. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा टिहरी गढ़वाल जनपद में हुआ है जहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और बडियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे।

यह क्षेत्र टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ का है जहां सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार: 1.17 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन वाले म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!