कांग्रेस कमेटी के पूर्व राज्य मंत्री सुनील राठी ने वरिष्ठ कांग्रेसी रईस अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने वरिष्ठ कांग्रेसी रईस अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी कर मनोनीत किया है। साथ ही उन्हें लोगों को संगठित करने के लिए यह दायित्व सौपा गया है।
इस दौरान सुशील राठी ने कहा कि रईस भाई से उम्मीद है कि वह पूर्व की भांति ही निष्ठा व लगन से कार्य करते हुये कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी , उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष. करन माहरा एवं अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष . डॉ. उदितराज के दिशा-निर्देशों को आम जनमानस तक पहुंचाकर उत्तराखण्ड में असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के साथ ही उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगें।
वही रईस अहमद ने कहा कि उन्हें को पार्टी ने दायित्व सौंपा है उसे वह निष्ठापूर्वक करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व सांसद डॉ.महेन्द्र पाल डा. रमेश पान्डे, अधिवक्ता कमलेश तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, नवीन तिवारी, राजेन्द्र परगाई, नजाकत अली, मंसूरआजम, शमी कुरेशी, अनीस अहमद, नाजिम, राजेन्द्र व्यास, कैलाश अधिकारी, अली हसन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सौंपी





