ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं। लालकुआं स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में सोमवार को मारुति की नई विटारा ब्रेजा टर्बो कार का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नई कार का अनावरण करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस नए वाहन ग्राहकों को उत्कृष्ट ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर शोरूम प्रबंधन की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया गया। शोरूम के मैनेजर एवं पूर्व सैनिक ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ने नई विटारा ब्रेजा टर्बो की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह वाहन अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर-2 के सभासद धन सिंह बिष्ट तथा वार्ड नंबर-7 के सभासद भुवन पांडे भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नई कार के लॉन्च पर शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल संचालन और बेहतर ग्राहक सेवा की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नई विटारा ब्रेजा टर्बो का अवलोकन किया और इसके आधुनिक फीचर्स की सराहना की। शोरूम परिसर में आयोजित यह अनावरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!