मेला प्रवक्ता भी किए गए नामित, पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण और शहरवासियों से सहयोग की अपील
नैनीताल। श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित होने वाले श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव के सफल संचालन हेतु सभा ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 22 समितियों का गठन किया है। प्रत्येक समिति को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
सभा द्वारा गठित समितियों में कदली वृक्ष समिति में बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, हीरा सिंह, गोधन सिंह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बजेठा को जिम्मेदारी दी गई है। मूर्ति निर्माण समिति का दायित्व चंद्र प्रकाश साह एवं उनकी टीम को सौंपा गया है।
मंडप निर्माण समिति में घनश्याम लाल साह, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी और हिमांशु जोशी शामिल हैं। वहीं मंडप व्यवस्था समिति में मनोज साह, बिमल चौधरी, कैलाश जोशी, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, राजेंद्र बजेठा, एडवोकेट मनोज साह, मोहित लाल साह और हरीश राणा को जिम्मेदारी दी गई है।
पांच आरती समिति में बिमल चौधरी एवं भीम सिंह कार्की, जबकि देवी भोग समिति में बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, राजेंद्र बजेठा, मोहित लाल साह और हरीश राणा शामिल रहेंगे।
सुंदरकांड समिति में कैलाश जोशी, मुकुल जोशी, हीरा सिंह, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, सतीश पांडे और गिरीश भट्ट को जिम्मेदारी दी गई है। प्रसाद वितरण समिति में देवेंद्र लाल साह, अतुल साह, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह, विक्रम साह और राजेंद्र बिष्ट शामिल हैं।
मंदिर प्रवेश समिति में मनोज साह, राजेंद्र लाल साह, गिरीश भट्ट और कैलाश बोरा रहेंगे। सीधा प्रसारण समिति में प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी और डॉ. कपिल जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।
दान पात्र समिति में विमल साह, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी और हरीश राणा को शामिल किया गया है। सांस्कृतिक शोभायात्रा समिति में डॉ. मोहित सनवाल, मिथिलेश पांडे, अमर साह और सतीश पांडे को दायित्व सौंपा गया है।
मंदिर सफाई समिति में मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, रोहित कुंवर, अजय बिष्ट, संदीप साह, प्रदीप मिश्रा और ललित मोहन साह शामिल हैं। भंडारा समिति में दीपक साह, अतुल साह, विक्रम साह और राजेंद्र बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
मंदिर दर्शन समिति में मुकुल जोशी, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह और अमर साह रहेंगे। डोला भ्रमण समिति का नेतृत्व श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह के साथ गोधन सिंह करेंगे।
मूर्ति विसर्जन समिति में चंद्र प्रकाश साह एवं मूर्ति निर्माण से जुड़े कलाकारों के साथ सभा के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल रहेंगे। दीपदान समिति में राजेंद्र लाल साह, अशोक साह और राजेंद्र बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
मंदिर उद्घोषक समिति का दायित्व मुकेश जोशी को सौंपा गया है। मंदिर चंदा समिति में बिमल साह, भागवत बोरा, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश भट्ट, खुशहाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर और आनंद बिष्ट शामिल हैं। वहीं स्वागत समिति में घनश्याम लाल साह, मनोज साह, जगदीश बावरी और मुकेश जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।
सभा ने प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी और हरीश राणा को महोत्सव का मेला प्रवक्ता भी नामित किया है।
महासचिव जगदीश बावरी ने बताया कि शीघ्र ही शहर के गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं के साथ बैठक आयोजित कर महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम के साथ एक चरण का समापन किया जाएगा।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों, दानदाताओं एवं सहयोगियों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और कुलदेवी मां नंदा देवी के इस पावन महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।


