ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

मेष

रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। समाज में नाम बढ़ेगा। लोग योग्यता को सम्मान देंगे। नए काम को लेकर अति उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह की बाधा दूर होगी।

वृषभ
शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी रहेगी। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव काफी काम आयेगा। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर से कम हो सकता है।

-मिथुन
प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। सलाहों से लोगों को लाभ होगा। स्वभाव में सकरात्मकता बनाये रखें। अविवाहित जातकों को विवाह की चिन्ता रहेगी।

कर्क
जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें। जॉब इन्टरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। गृह कार्यों में अधिक व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह
अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। ऑफिस में किसी जरूरी बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या
कार्यस्थल में दबदबा घट सकता है। उधार लेने से बचना चाहिये। कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। गैस की समस्या हो सकती है।

तुला
सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। दिन लकी रहेगा। व्यवसाय को लेकर प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण अत्यन्त सुखमय रहेगा। नये कार्य को लेकर मन में विचार आयेगा।

वृश्चिक
मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को सम्भाल लेंगे। मार्केटिंग पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जॉब में बड़ा पद प्राप्त होगा।

धनु
दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी उठानी पड़ सकती हैं। आत्मसन्तोष की भावना रहेगी। अपेक्षा के अनुसार सभी काम हो जायेंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होंगी। निजी कंपनी में जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर
शत्रु भावनाओं का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। विटामिन की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में एकाएक परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कुंभ
पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। दिन रोमान्टिक रहेगा। व्यापार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे।

मीन
कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिल सकता है। दूसरे लोगों के मामलों सोच-विचार न करें।बुरी संगत से बचने की आवश्यकता है। अध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण परिवर्तित सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को सावधान रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अवैध टैक्सी और बाइक रेंटल पर प्रशासन का शिकंजा, 70 से अधिक चालान, अभियान होगा तेज

You missed

error: Content is protected !!