ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू अपने जन्मदिन के  अवसर पर राजपुरा के कुष्ठ आश्रम पहुंचे।

हरीश पनेरु ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों संग अपना जन्मदिन मनाया, कहा कि आप ही हमारे आदर्श हैं।

बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही हमें सही पथ पर चलने का आशीर्वाद मिलता है।

हमारे जीवन में बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारा मार्गदर्शन कराता है।

हरीश पनेरू ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को फल वितरण किया तथा वहां रह रहे लोगों का मनोबल बढ़ाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 हरीश पनेरू  ने अपने जन्मदिन  पर पर्यावरण को भी ध्यान में रखते हुए नीम व आम के पेड़ भी लगाये।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, किराये के मकान में पंखे से लटका मिला शव; पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
error: Content is protected !!