ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सिंचाई नहर में महिला का शव बरामद, महिला के सिर पर चोट और बदन पर रगड़ के निशान हैं,जबकि शव अर्धन हालत में बरामद हुआ 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल अज्ञात महिला की शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया शव कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला हैं।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।हालाकि पुलिस मान रही है कि नहर में बहने से शरीर पर रगड़ और टकराने से सिर पर चोट लगी होगी.पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मुखानी थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया कि देर रात 12:20 बजे एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था।

कूड़ा फंसा होने के कारण नहर चोक हो गई थी जिससे किसान को  कूड़ा निकालने के लिए नहर में उतरा

उसने कूड़ा खींचा तो उसमें महिला की लाश निकली. किसान के हाथ में लाश आते हैं किसान के होश उड़ गए उसने पुलिस को सूचना दी।

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया महिला की उम्र करीब 28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है. सभी थाना पुलिस चौकिया को सूचित किया गया है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है. शव मोर्चरी में रखा गया है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  चाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!