ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मार्ग पर आज रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी यात्रियों के शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक आज प्रातः लगभग 05:30 बजे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा और हृदयविदारक हादसा घटित हुआ।

आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हेलीकॉप्टर में कुल सात व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों में कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान 39 वर्ष पायलट, निवासी जयपुर, विक्रम रावत बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ,

विनोद देवी 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश, तृष्टि सिंह 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश, राजकुमार सुरेश जायसवाल 41 वर्ष, निवासी गुजरात, श्रद्धा राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र, काशी 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट् शामिल थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में रेस्क्यू टीमें तत्काल रवाना की गईं।

घटनास्थल एक अत्यंत दुर्गम व घने जंगल क्षेत्र में स्थित था, जहाँ पहुँचकर एसडीआरएफ, एनडीआरआरएफ, और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तेज़ रफ्तार और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

टीमों ने अथक प्रयास करते हुए सभी 07 शवों को मौके से बरामद कर लिया है।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा शवों को नीचे रोड हेड पर लाया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: सहकारी बैंक में हुई अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
error: Content is protected !!