ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट, डिप्टी आर्किटेक्ट, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 462 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 तय की गई है। उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन फॉर्म को प्रिंट कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट, डिप्टी आर्किटेक्ट, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (नॉन मेडिकल), डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर/टेक्निकल, मेडिकल फिजिसिस्ट, साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोलॉजी), डिप्टी डायरेक्टर, जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, केमिस्ट आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अगल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी एवं PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट क्रेडिट कार्ड, यूपीआई से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  पिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगार

You missed

error: Content is protected !!