ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऑल सेंट्स कॉलेज के छात्राओं नई पहल के साथ मल्लीताल प्राइमरी स्कूल में अपने शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों को और आंगनबाड़ी के लोगों को अपने हाथ बना हुआ भोजन खिलाया

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की कक्षा 12 की छात्राओं ने गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल मल्लीताल के बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार किया।  

ए एफ एस फाउंडेशन के तहत ‘एक मुठ्ठी अनाज’ कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पहले अनाज एकत्रित किया और फिर कक्षा 12 की लगभग 11 छात्राओं ने स्वयं भोजन बनाकर वे अपनी अध्यापिकाओं के साथ प्राइमरी स्कूल पहुंची।

जहां उन्होंने यह भोजन विद्यालय और आंगनबाड़ी के लगभग 60 लोगों को यह भोजन परोसा। छात्राओं ने इन बच्चों के लिए वेज बिरयानी बनाई और साथ ही लज्जतदार रायता और चटनी भी बनाई । साथ ही इन नन्हे बच्चों को डोनट और फ्रूटी के पैकेट भी वितरित किए गए।

यह हर किसी के लिए एक अद्भुत अनुभव था और जब छोटे बच्चों को भोजन परोसा जा रहा था तो उनके चेहरे पर खुशी देखकर कई लोगों को दिल को छू लेने वाले क्षणों का अनुभव हुआ।

इसके साथ ही छात्राओं ने बच्चों के साथ खेल में भी उन के साथ समय बिताया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी झपटमारी का 48 घंटे में खुलासा, SOG-मुखानी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, बुजुर्ग महिला का सोने का कुंडल बरामद

You missed

error: Content is protected !!