ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। बी.एड विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में शिक्षा शास्त्र विभाग के संकायाध्यक्ष आदरणीय प्रोफेसर अतुल जोशी जी के दिशा निर्देशानुसार प्रार्थना सभा के उपरांत स्वच्छता पखवाड़ा 3.0 के तहत महात्मा गांधी जी के उच्चतम लक्ष्य तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा क्रियान्वित “एक कदम स्वच्छता की ओर ” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बी.एड विभाग के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता हेतु शपथ ली गई ।

तदनुसार शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर विवेकानंद भवन कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल परिसर की सफाई की , इस अवसर पर विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र विभाग डॉ भूपेश चन्द्र पन्त द्वारा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने तथा कूड़ा निस्तारण व प्रबंधन हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।

स्वच्छता मिशन को कार्य रूप में परिणित करने के लिए अपने घर, गांव ,कस्बे से लेकर सम्पूर्ण देश स्तर पर कार्यक्रम को स्वयं के सतत प्रयासों से सफल बनाने की ओर ध्यान केंद्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सरोज शर्मा, श्री अशोक उप्रेती, श्री लक्ष्मन सिंह, श्री तेज प्रकाश जोशी, श्रीमती शिखा रतूड़ी, श्रीमती विनीता विश्वकर्मा, श्रीमती पुष्पा अधिकारी, श्रीमती आकांक्षा शैली, वर्षा पंत एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी को डीएम अंशुल सिंह ने दिलाई शपथ
error: Content is protected !!