हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है।

फिलहाल मंडल में कुल 26 सड़कें बंद हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि कोई भी नेशनल हाईवे बाधित नहीं हुआ है।

पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जानकारी दी कि मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद से ही वे मंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।

उन्होंने बताया कि बागेश्वर जनपद में 26 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात कर दी गई हैं। वहीं नैनीताल जिले में भी 4 सड़कों पर आवाजाही बंद है, जहां प्रशासन की टीमें काम में जुटी हैं।

कमिश्नर ने यह भी बताया कि कुछ सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत आती हैं, जो हर साल मानसून के दौरान प्रभावित होती हैं। प्रशासन इन सड़कों को भी शीघ्र खोले जाने के लिए काम कर रहा है।

दीपक रावत ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित और प्रभावी रिस्पांस दिया जाए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सभी जिलों में राहत एवं बचाव कार्य समय पर संचालित हो रहे हैं और हालात नियंत्रण में हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.