नैनीताल में दिल्ली के पर्यटक ने स्कूटी समेत खाई में गिरने का नाटक कर एस डी, आर ,एफ, टीम और पुलिस को सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक खूब छकाया।

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। दिल्ली के पर्यटक ने स्कूटी समेत खाई में गिरने का नाटक कर पुलिस को सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक खूब छकाया। परिजन भी किलबरी से आगे खाई में एस.डी.आर.एफ.के रैस्क्यू ऑपरेशन को देखने पहुंचे तो युवक के दिल्ली घर पहुंचने की सूचना मिली।
एस.पी.क्राइम एंड ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि कोतवाली मल्लीताल को सोमवार शाम लगभग 3:30बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति मिसिंग है। व्यक्ति की लोकेशन किलबरी के आगे आई। तत्काल एस.डी.आर.एफ.और पुलिस की टीम तलाश में निकली।नैनीताल : पर्यटक ने स्कूटी समेत खाई में गिरने का नाटक कर पुलिस को खूब छकाया

उन्हें किलबरी से पंगोट रोड पर लगभग एक किलोमीटर आगे 100 मीटर गहरी खाई में एक स्कूटी की लाइट जलती हुई मिली। रैस्क्यू शुरू हुआ और आसपास के क्षेत्र को तलाशा गया।

बताया कि 250 फीट के दायरे में तलाशी के दौरान युवक का लैपटॉप बैग और मोबाइल बरामद हुआ। लेकिन, युवक का कुछ अता पता नहीं चला। अब रात का अंधेरा और गुलदार समेत भालू की बहुतायत वाले घने जंगल में तलाशी जारी रखना मुमकिन नहीं था।नैनीताल : पर्यटक ने स्कूटी समेत खाई में गिरने का नाटक कर पुलिस को खूब छकाया

मंगलवार सवेरे से दोबारा रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। एस.डी.आर.एफ.और कोतवाली पुलिस समेत एस.पी.भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लापता युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गए। अचानक उन्हें एक फोन आया और बताया गया कि युवक सकुशल दिल्ली स्थित घर पहुँच गया है।

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि 40 वर्षीय अंकित धीमन दिल्ली का रहने वाला है जो हल्द्वानी किसी साइट में काम देखने आया था। वहां से समय मिलने पर वो नैनीताल घूमने आ गया। अंकित ने मल्लीताल एस.बी.आई.के समीप से इंटॉर्क टैक्सी स्कूटी संख्या यू.के.04 टीबी 3886 को लिया और पंगोट की तरफ घूमने निकल गया।

इस दौरान अंकित ने अपनी पत्नी के साथ ट्रिप से संबंधित कई बातें शेयर की। रातभर चले रैस्क्यू ऑपरेशन के बाद सवेरे युवक के दिल्ली पहुंचने की सूचना के बाद ऑपरेशन स्थगित किया गया।

पुलिस ने अंकित की इस रहस्यमय हरकत के बाद परिजनों को पूछताछ के लिए मल्लीताल कोतवाली में बुलाया है। इस दौरान मंनोज रावत, महेंद्र भंडारी, सुरेंद्र कुमार, सतीश पाण्डे, चंदन रौतेला, रविन्द्र कुमार, दीपक बिष्ट, शाहिद आदि रैस्क्यू में शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.