रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय रानीखेत में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत  पूरन सिंह नेगी को दिनांक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए। अधिकारी ने वर्ष 1990 में उप निरीक्षक (पायनियर) के रूप में अपनी सेवा यात्रा आरंभ की थी, जो उत्कृष्टता, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा की मिसाल रही।

तीन दशकों से अधिक लंबे सेवा काल में आपने देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से बल की अधोसंरचना विकास- चाहे वह सीमा चौकियों का निर्माण हो या कार्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय एवं स्मरणीय रहेगा।

आपकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आपको भारतीय पुलिस पदक एवं महानिदेशक रजत पदक जैसे प्रतिष्ठित अलकरणों से सम्मानित किया गया। आपने न केवल एक तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई. बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत के रूप में भी अधीनस्थों के बीच विशिष्ट स्थान अर्जित किया।

हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी  नेगी एक सच्चे कर्मयोगी रहे हैं, जिनका कार्यबल एवं संगठन के प्रति समर्पण युवा पीढी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सेवा निवृत्ति के अवसर पर बल की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके स्वास्थ्य, सम्मानपूर्ण जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.