ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

ट्रक ने सामने से आ रही कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी। गौलापार बाईपास रोड पर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को गौला बाईपास रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने कट से शनि बाज़ार लिंक रोड की ओर मुड़ रहे ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, घायलों को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में कार संख्या UK 04 S 9471 पूरी तरह से आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक संख्या UK 04 CC 1616 अचानक विपरीत दिशा में मुड़ा और सामने से आ रही कार को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पिचक गया और उसमें बैठे चारों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए बाईपास पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, तीन महीने में SGST में 24% और कुल राजस्व में 22% की बढ़ोतरी

You missed

error: Content is protected !!