ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को मारी जोरदार टक्कर

शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सिख तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सिख तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा कीर्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागवान लक्षमोली के बीच हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, टाटा 407 ट्रक (नंबर UK14CA-0219) गलत दिशा से आ रहा था उसने सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक (नंबर PB23AA-9869) को टक्कर मार दी।

बाइक पर सवार दोनों युवक हेमकुंड साहिब की यात्रा पूरी कर ऋषिकेश लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह (28 वर्ष), पुत्र लखवीर सिंह, निवासी ग्राम चरवकला, थाना राजपुरा, जिला पटियाला गुरदीप सिंह (22 वर्ष), पुत्र विन्दर सिंह, निवासी ग्राम पोला, थाना व जिला पटियाला के रूप में हुई है. दोनों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा के बाद अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे।

कोतवाली प्रभारी कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि हादसे के समय ट्रक रामकिशोर चला रहा था, जो पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बिद्याणी का निवासी है।

ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी बीच रास्ते में यह भयानक हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट की मोर्चरी में भेज दिया गया है।

साथ ही मृतकों के परिजन भी घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के तीन विद्यार्थियों का वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में चयन, प्लेसमेंट ड्राइव में मिली सफलता

You missed

error: Content is protected !!