ब्रेकिंग न्यूज़

नियम तोड़ोगे तो होगी कार्यवाही, चाहे नाबालिग हो या नशे में धुत चालक

नैनीताल पुलिस ने चैकिंग में 462 लापरवाह चालकों पर की कार्यवाही, 06 वाहन सीज, 14 DL निरस्तीकरण

नाबालिग को दी स्कूटी, काठगोदाम पुलिस ने की पिता पर FIR, ₹33,500 का चालान, वाहन सीज़

शराब के नशे में लहराता आया कार चालक, भीमताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज़

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद में पुलिस अधीक्षक यातायात/ क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा।

सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारियों द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों 462 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 06 वाहनों को सीज कर 14 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 1,51,000 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

 2 गंभीर मामलों में पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए जनता को स्पष्ट संदेश दिया है, सड़क नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

थाना काठगोदाम- नाबालिग को दी स्कूटी, पिता पर FIR ₹33,500 का चालान और वाहन सीज़

थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम प्रभारी उ0नि0 दिलीप कुमार व पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान UK-04R-1338 नंबर की स्कूटी को रोका, जिसे 16 वर्ष का नाबालिग बालकचला रहा था।

बालक के पास न तो वैध लाइसेंस था और न ही दस्तावेज। पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के था। वाहन स्वामी (पिता) के विरुद्ध धारा 199A MV Act के तहत FIR दर्ज की गई। स्कूटी सीज़ की गई और ₹33,500 का कोर्ट चालान किया गया।

संदेश- बच्चे को गाड़ी थमाई, अभिभावक पर कार्यवाही तय

थाना भीमताल-

शराब के नशे में लहराता आया कार चालक, मेडिकल के बाद गिरफ्तार, वाहन सीज़

थानाध्यक्ष भीमताल  विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सूर्य प्रताप सिंह निवासी मल्लीताल, वाहन संख्या UK06A4676 को शराब के नशे में तेज़ी से गाड़ी लहराता हुआ चलाता पाया गया। मेडिकल परीक्षण के उपरांत धारा 185/207 MV Act के तहतआवश्यक कार्यवाही करते हुए कार सीज़ कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हरित पहल और सतत विकास पर संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.