ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किए जाने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। कूटा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि प्रो. बिष्ट के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अकादमिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट वर्तमान में अल्मोड़ा परिसर के निदेशक के साथ-साथ भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वे कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (एलुमनी) भी रहे हैं। उनके कार्यवाहक कुलपति नियुक्त होने को विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

कूटा की ओर से प्रो. बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रो. बिष्ट के अनुभव, अकादमिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी से विश्वविद्यालय को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. कुबेर गिनती सहित अन्य सदस्यों ने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को बधाई दी।

वहीं, एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. बीआर पंत और डॉ. भुवन आर्य ने भी उन्हें कार्यवाहक कुलपति नियुक्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आरक्षण को लेकर बवाल, एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.