डीएसए ग्राउंड में स्थित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन कल, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा एवं आयुक्त दीपक रावत करेंगे उद्घाटन

डीएसए ग्राउंड में तैयार हुआ आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और आयुक्त दीपक रावत करेंगे उद्घाटन 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के खेल प्रेमियों और बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ की ओर से डीएसए ग्राउंड में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया गया है। इस नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन 20 नवंबर 2026 को शाम 4:30 बजे समारोहपूर्वक किया जाएगा।

आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, उत्तराखंड उच्च न्यायालय तथा आयुक्त दीपक रावत, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया जाएगा।

नए बैडमिंटन कोर्ट के शुरू होने से नैनीताल के स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। खासकर युवा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, अपनी खेल तकनीक में सुधार लाने और प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद कर रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ की ओर से खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में किए गए इस प्रयास से शहर में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा मिलने के साथ ही नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर द नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ के महासचिव मनोज जोशी सहित संघ के समस्त पदाधिकारी, सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

बहरहाल, जिला क्रीड़ा संघ की ओर से सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों से 20 नवंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 15 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.