ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 50 से पार्षद  नीमा भट्ट  ने भवन कर ( कमर्शियल टैक्स) के विरोध में एक जनजागरण अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत उन्होंने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और भवन स्वामियों और सभी व्यापारियों को इस कर के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक भवन कर वह कमर्शियल टैक्स को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आते, तब तक नागरिक भवन कर कमर्शियल टैक्स जमा न करें।

माननीय पार्षद  नीमा भट्ट ने कहा:

“यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि एक सामाजिक विषय है। जिस जनता ने मुझे विश्वास के साथ पार्षद चुना है, मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।” सरकार पहले मूलभूत सुविधा को धरातल पर उतारे फिर किए गए वादे के अनुसार 10 साल बाद ही इस टैक्स को लेकर आए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस अन्यायपूर्ण कर का विरोध करें और भरोसा दिलाया कि वह हर मंच पर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

“जनता की ताकत ही मेरी असली शक्ति है।”

इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल की ग्रामीण इकाई भी उपस्थित रहीं वह अपना समर्थन भी दिया.

 कालाढूंगी रोड के कई प्रमुख व्यापारी वह भवन स्वामी भी इस अभियान में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:

 दीपक गुरु रानी, फैज़ान अहमद, हरीश मठपाल, दिनेश जोशी, डीके शर्मा, भास्कर त्रिपाठी ,एडवोकेट मलकानी , शकील अहमद, बसंत,  भास्कर आर्य, पान सिंह बिष्ट, अज्जू कपिल, पूरन कपिल आदि लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर भवन कर ,कमर्शियल टैक्स के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इसे आम जनता पर एक अनावश्यक बोझ बताया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: मतगणना में 50 से अधिक प्रत्याशी बाहर, अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी ने दर्ज की जीत
error: Content is protected !!