ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पड़ोसी ने अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर  युवक पर किया धारदार हथियार से हमला,काट डाली नाक

ग्रेटर नोएडा में एक पालतू कुत्ते को डांटने की छोटी सी घटना ने हिंसक रूप ले लिया। थाना बीटा-2 क्षेत्र के नट मढैया गांव में हुए इस मामले में एक पड़ोसी ने अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित की नाक कट गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के मूल निवासी सुखबीर सिंह अपने परिवार के साथ नट मढैया गांव में किराए के मकान में रहते हैं।

सुखबीर ने बताया कि बीते मंगलवार रात उनके बेटे देवेंद्र घर में गाना बजाकर डांस कर रहे थे। तभी पड़ोसी का पालतू कुत्ता वहां आकर भौंकने लगा। देवेंद्र ने कुत्ते को डांटकर भगाया, जिससे पड़ोसी सतीश नाराज हो गया।

नाराजगी इतनी बढ़ी कि सतीश ने अपने भाई अमित और बेटे तुषार के साथ मिलकर देवेंद्र के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिससे देवेंद्र की नाक कट गई।

बीच-बचाव करने आई देवेंद्र की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घायल देवेंद्र का इलाज अलीगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा है। सुखबीर की शिकायत पर थाना बीटा-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : श्री राम सेवक सभा द्वारा रंग धारण और चीर बंधन का कार्यक्रम का आयोजन
error: Content is protected !!