नैनीताल के बेतालघाट में 12 सिमलखा से जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह जलाल के लिए भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने मांगे बोट, कप प्लेट पर वोट डालने की अपील
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। बेतालघाट में सिमलखा, खलाड़, पान, कटरा जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह जलाल के साथ आज जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने गांव गांव जाकर उन्हें जिताने की अपील की है।
इस दौरान हेम आर्य ने कहा कि क्षेत्र में आनंद सिंह जलाल के जीतने के बाद पानी, सड़क,बिजली और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे पहले दूर की जाएगी। कहां की आनंद सिंह जलाल को कप प्लेट के बटन बहुत देकर विजय बनाएं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आनंद सिंह जलाल के जीतने के बाद क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सिमलखा पान कटरा , खलाड ,तडीजिनोल दुरुस्त गांव में पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा उन्होंने आनंद सिंह जलाल को जिताने की अपील की है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा, संयोजक दिलीप बोरा,दयाल धर्मवल ,भगवत सिंह बोरा ,पूरन सिंह जीना, अनूप सिंह भंडारी, हरीश भंडारी, महेंद्र सिंह भंडारी, तारा सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।





