भीमताल।  झीलों की स्वच्छता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

लंबे समय से स्थानीय लोग, झील प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी झील किनारे जागरूकता निर्देश बोर्ड लगाने की मांग करते आ रहे थे।

इस मांग को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने भीमताल, नौकुचियाताल, कमलताल, नलदमयंती ताल और सातताल के किनारे जागरूकता बोर्ड लगाने की पहल शुरू की है।

इन बोर्डों के माध्यम से झीलों के किनारे कूड़ा-करकट, प्लास्टिक और गंदगी न फेंकने, झीलों को स्वच्छ रखने और डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं ।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने इस दिशा में जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से पत्राचार कर इस मुद्दे को बार-बार उठाया था। उनकी इस पहल के बाद अब विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।

स्थानीय पर्यटन व्यापारियों, झील प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के इस प्रयास की सराहना की है।

पूरन बृजवासी ने कहाँ, “यह कदम न केवल झीलों की सुंदरता और निर्मलता को बनाए रखेगा, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों में झील, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।

“यह पहल निश्चित रूप से झीलों के संरक्षण और झील की स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.