ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर चर्चा

You missed

error: Content is protected !!