ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के पौराणिक लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर, हल्द्वानी में आयोजित कुमाउनी कवि सम्मेलन के शुभ अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार, कवि, रंगकर्मी,चित्रकार और शिक्षक डॉ. प्रदीप उपाध्याय की छठी पुस्तक ” हम और हमारी संस्कृति” का शानदार विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाषा संस्थान उत्तराखंड द्वारा वित्त पोषित एवं अविचल प्रशासन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में विद्यालयी शिक्षा से संबंधित अनेक उत्कृष्ट लेख, निबंध, आलेख, संस्मरण, रिपोर्ताज और हमारी विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए लिखे गए संस्मरण, लेख,निबंध, आलेख आदि से परिपूर्ण यह 144 पृष्ठों की किताब पाठकों को बहुत अच्छी लग रही है।

इस पुस्तक का आवरण डॉ.उपाध्याय के ही एक विद्यार्थी सफ़ी आलम द्वारा कुमाउनी चित्रकारी के रूप में किया गया है, जो बहुत आकर्षक और मनोभावों को संतुष्ट करने वाला बन पड़ा है।

इस विमोचन कार्यक्रम में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संरक्षक  हुकम सिंह कुंवर, अध्यक्ष  खड़क सिंह बगड्वाल, कोषाध्यक्ष  त्रिलोक बनौली, सचिव  देवेंद्र तोलिया,वरिष्ठ कार्यकारिणी  शोभा बिष्ट,धर्म सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर परगाईं,संदीप भैंसोरा,ललित बिष्ट,कमल किशोर, तरुण नेगी, नीरज जोशी,राज राणा, चंद्रेश मेलकानी, मनोज मलकानी सहित संपूर्ण कार्यकारिणी के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी के साथ कुमाऊं भर से उपस्थिति लब्ध प्रतिष्ठित कुमाउनी रचनाकार  दामोदर जोशी देवांशु,विनायक जीवन जोशी, पुष्पलता जोशी, मंजू पांडे ललिता कापड़ी, दया ऐंठानी,विद्या महतोलिया, लता पंत,धर्मेंद्र पांडे,नारायण सिंह बिष्ट,राजेंद्र ढैला,प्रकाश चंद्र तिवारी,नारायण राम बानठोकी,डी.एन.कांडपाल, योगेश बहुगुणा योगी, ललित भट्ट,आदि उपस्थित थे जबकि सैकड़ो श्रोताओं उन्हें इस कार्यक्रम का जोरदार तालियों के साथ अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें :  मां बेटे की हत्या से सनसनी ; कमरे से मिले दोनों के शव
error: Content is protected !!